चायल के रसूलपुर बदले गांव में चोरों ने विजयनाथ पांडेय के सूने घर को निशाना बनाया। घर के मालिक संगम स्नान पर गए थे, इसी दौरान चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर छह हजार रुपये नकद और कीमती जेवरात चुरा लिए। पुलिस ने शुक्रवार की देर रात ग्यारह बजे अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चोरों की 'तलाश शुरू कर दी है। जल्द होंगे आरोपी गिरफ्तार मिला आश्वासन!