मोदीनगर: मोदीनगर के फरीदनगर में चाय बेचने वाले दुकानदार को मारपीट कर घायल करने वाले दो आरोपी हुए गिरफ्तार
मोदीनगर के फरीदनगर में शनिवार देर शाम चाय बेचने वाले नौशाद नाम के युवक को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने वाले नीरज पुत्र पदम सिंह और अमित पुत्र पदम सिंह को रविवार सुबह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय ने बताया मोदीनगर फरीदनगर निवासी नौशाद द्वारा सूचना दी गई, जिसके बाद दोनों हमलावरों को तहरीर के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।