जबलपुर: केंट थाना पुलिस ने ई-रिक्शा चोर को किया गिरफ्तार, कटंगा क्षेत्र से 15 दिन पहले चुराया था ई-रिक्शा
बीते लगभग 15 दिन पहले कटंगा क्षेत्र से किसी अज्ञात चोर द्वारा एक ई रिक्शा चुरा लिया गया था, जिसकी पतासाजी करते हुए, केंट थाना पुलिस ने एक आरोपी को ई रिक्शा सहित गिरफ्तार कर लिया है,थाना प्रभारी केंट पुष्पेंद्र पटेल ने गुरुवार शाम लगभग 6 बजे बताया कि 15 दिन पहले अनीश अंसारी ने थाने आकर शिकायत दर्ज कराई थी कि उसने अपना ई रिक्शा कटंगा मार्केट में खड़ा किया था