जोकीहाट नगर पंचायत क्षेत्र में अवैध नर्सिंग होम के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के निर्देश पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी और अस्पताल प्रबंधक, जोकीहाट को तत्काल कदम उठाने का आदेश मिला है। इस संबंध में 19 जनवरी को जारी पत्र में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।