दौलतपुर में बच्चों के मामूली झगड़े ने हिंसक और खौफनाक रूप ले लिया। खेल रहे छोटे-छोटे बच्चों के आपसी विवाद में दूसरे पक्ष के लोग अचानक भिड़ गए। लाठी डंडों की जगह सरिया व फावड़े लेकर पति-पत्नी पर टूट पड़े। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया। घटना के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।