कांकेर: कृष्ण सदन कांकेर में सर्व पिछड़ा वर्ग समाज की कार्यकारिणी का गठन किया गया
Kanker, Kanker | Nov 17, 2024 सर्व पिछड़ा वर्ग समाज जिला कांकेर का बैठक आज कांकेर के कृष्ण सदन में संपन्न हुआ।जिसमे सर्वसम्मति से जिला स्तर के पद अधिकारियों का गठन किया गया। सर्वप्रथम राधा कृष्ण का प्रतिमा का पूजा अर्चना कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया।जिले के सभी समाज प्रमुखों के सर्वसम्मति से जिला पदाधिकारी का गठन करने का विचार सामने आने पर सर्वसम्मति से कार्यकर्णियों का गठन किया गया।