बड़ा गम्हरिया स्थित शिव मंदिर में श्री श्री सार्वजनिक शीतला पूजा का सोमवार को कलश स्थापना कर शुरू हुआ. पहला दिन सुबह करीब आठ बजे श्रद्धालुओं ने शिव बांध से कलश लाकर मंदिर में स्थापित की गयी. इसके पश्चात व्रती पूजा शुरू हुई. पुजारी गणेश मुखर्जी, सोमु मुखर्जी, अभि मुखर्जी तथा लोटन मुखर्जी ने बताया कि 10 मार्च को सुबह 5 बजे से व्रती पूजा की शुरुआत की जायेगी. 1