कहरा: सहरसा में मखाना का स्टॉल बना चर्चा का विषय, YouTube से सतेंद्र यादव ने बदली किस्मत, दे रहे हैं रोजगार
यूट्यूब के एक आईडिया ने सतेंद्र यादव की किस्मत बदल दी। महज एक साल के अंदर उन्होंने मखाना कारोबार को नई पहचान दे दी और इसे एक ब्रांड बना दिया। आज सतेंद्र यादव पुदीना मखाना सहित दर्जनों फ्लेवर के स्वादिष्ट मखाने तैयार कर रहे हैं। इस काम से न सिर्फ उनकी आमदनी बढ़ी है, बल्कि कई लोगों को रोजगार भी मिल रहा है।