जहानाबाद: टेहटा में पिलर सहित दीवार गिरने से मजदूर की मौत, सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों में कोहराम
जहानाबाद जिले के टेहटा में एक मकान निर्माण के दौरान हादसा हो गया। काम कर रहे माकपा निवासी मजदूर अवधेश पासवान पर अचानक दीवार पिलर सहित गिर गई। गंभीर रूप से घायल हालत में उन्हें सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है आगे की कार्रवाई गुरुवार शाम करीब 6 बजे तक जारी है।