रौतारा थाना क्षेत्र अंतर्गत महेशवा गांव समीप पुलिस ने अवैध पशु तस्करी के विरुद्ध अभियान चलाकर एक मिनी ट्रक में लदे कुल 17 मवेशी के साथ एक पशु तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसको लेकर रौतारा पुलिस ने बुधवार की दोपहर लगभग 01 बजे सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया है कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई की एक मिनी ट्रक में क्रूरता पूर्वक पशुधन का अवैध परिवहन हो रहा है।