नरकटिया: बुढ़वा नासी पर बिहार राज्य पुल निगम द्वारा पुल निर्माण का कार्य शुरू हुआ,आधा दर्जन पंचायत के लोगों को मिलेगा लाभ
बुढ़वा नासी पर बिहार राज्य पुल निगम के द्वारा पुल निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया। फुलवार उतरी,फुलवार दक्षिणी, रोहिनिया,पंचरुखा मध्य व पूर्वी सहित जनेरवा पंचायत के लोगों को मिलेगा लाभ। बता दें कि वर्ष 17 में बाढ़ के दौरान पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। तब से क्षेत्र के लोग पुल निर्माण की मांग कर रहे थे। वही बरसात के दौरान नाव से व पैदल मुख्यालय आते जाते थे।