पटना ग्रामीण: पटना समेत बिहार के 121 विधानसभा क्षेत्रों में मॉक पोलिंग के साथ पहले चरण का मतदान शुरू
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान 6 नवंबर गुरुवार की सुबह 7 बजे से शुरू होगा और शाम 6 बजे तक चलेगा। इस दौरान मतदान शुरू होने से आधे घंटे पहले सभी बूथों पर मॉक पोलिंग किया गया। वहीं इस पहले चरण में राज्य के पटना समेत 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। मतदान को लेकर चुनाव आयोग ने व्यापक तैयारियां की हैं।