बलिया: बलिया अनुमंडल व्यवहार न्यायालय में धोखाधड़ी के मामले में एक व्यक्ति ने किया आत्मसमर्पण
सोमवार को बलिया अनुमंडल व्यवहार न्यायालय में पूर्व से दर्ज धोखाधड़ी समेत अन्य मामले में साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र अंतर्गत रघुनाथपुर निवासी ललित यादव ने आत्मसमर्पण किया है जिसे बलिया पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत हेतु बेगूसराय जेल भेजा गया है