सासाराम: सासाराम -ससुराल आए युवक की संदिग्ध स्थिति में हुई मौत, मृतक के परिजन ने मारपीट कर जहर खिलाकर हत्या का लगाया आरोप।
Sasaram, Rohtas | Aug 23, 2024 रोहतास जिले के अगरेर थानाक्षेत्र में ससुराल आए एक व्यक्ति की संदिग्ध स्थिति में मौत का मामला प्रकाश में आया है। वहीं परिजन ने मृतक हरेंद्र सिंह की ससुराल वालों द्वारा मारपीट एवं जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि चेनारी के रहने वाले हरेंद्र अगरेर अपने ससुराल में आये हुये थे। इस दौरान कुछ विवाद में उनके साथ मारपीट कर दी गई।