पलवल: मिंडकोला की बेटी की शादी के 7 दिन बाद ही मौत, हृदय विदारक घटना
Palwal, Palwal | Mar 7, 2025 मिंडकोला की रहने वाली 22 वर्षीय मृतका सपना की शादी 7 दिन पहले यानी 1 मार्च को ही भरपूर दान दहेज के साथ शादी हुई थी। शादी के 2 दिन पहले 11 लाख रुपए की आरटीजीएस भी लड़के वालों के खाते में करवाई गई थी। परिजनों ने विवाहिता के ससुराल वालों पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने दहेज की मांग की थी। स्कॉर्पियो गाड़ी की मांग को लेकर मेहंदी उतरने से पहले ही हत्या कर दी।