अटरू: पटना के सरपंच ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को जूते वितरित किए
Atru, Baran | Mar 11, 2025 अटरू- राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पटना में समारोह पूर्वक जूता वितरण कार्यक्रम किया । स्थानीय विद्यालय के शारीरिक शिक्षक गजेंद्र वर्मा ने बताया कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पटना एवं उसके अधीनस्थ विद्यालय ,राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मूँडला राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय टिगरी , राजकीय उच्च प्राथमिक विधालय पटना व महाराज पुरा में जूते वितरित किये।