हाथरस: गैस रिफिलिंग और कालाबाजारी की सूचना पर जिला प्रशासन ने गैस माफियाओं के 2 ठिकानों पर छापेमारी की, सिलेंडर जब्त
जनपद हाथरस जिलाधिकारी अतुल वत्स के निर्देशन में जिला प्रशासन ने गैस रिफिलिंग व कालाबाजारी की सूचना पर गैस माफियाओं के दो अलग-अलग स्थान पर पहुंचकर बड़ी कार्यवाही की है। जिला प्रशासन ने पुलिस टीम के साथ गांव सोखना में सूचना पर बंद मकान से छापेमारी के दौरान 70 गैस सिलेंडर व हाथरस शहर के मुरसान गेट से दूसरे गैस माफिया के ठिकाने से 12 गैस सिलेंडर जब्त किए हैं।