मेरठ: गंगानगर में फंदे पर लटके मिले रिटायर्ड दरोगा और उनकी पत्नी के शव, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
मेरठ के गंगानगर से सटे रक्षापुरम इलाके में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब यूपी पुलिस के रिटायर्ड दरोगा चौधरी लल्लू सिंह और उनकी पत्नी संतोष के शव घर के अंदर एक ही पंखे से लटके मिले। सुबह करीब साढ़े 9 बजे घर पर काम करने पहुंची मेड ने दरवाजा न खुलने पर शक जताया। अंदर का दृश्य देख वह घबरा गई और तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी।