मंडी: जिला मंडी के बगलामुखी मंदिर सेहली में मंगलवार को किया कन्या पूजन व हवन यज्ञ- पुजारी अमरजीत शर्मा ने दी जानकारी
Mandi, Mandi | Apr 16, 2024 प्रसिद्ध माता बगलामुखी मंदिर सेहली में मंगलवार को दुर्गा अष्टमी के उपलक्ष्य में कन्या पूजन कर और हवन यज्ञ किया। पुजारी अमरजीत शर्मा ने मंगलवार को बताया कि हर वर्ष की भांति दुर्गा अष्टमी के दिन कन्या पूजन किया जाता है। इस दौरान सैंकड़ों लोगों ने हवन यज्ञ में भाग लिया। हवन यज्ञ में पंडित प्रदीप,अभिनव,अक्षित, अभिषेक,शुभम,नमन, ललित,हर्षित व रिषभ ने भाग लिया।