पटेरा: हटा पटेरा मार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, घायल का इलाज जारी
Patera, Damoh | Feb 17, 2026 हटा पटेरा मार्ग पर कॉलोनी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया,मंगलवार शाम 7:30 बजे करीब रामू रैकवार निवासी धूमा जो कि अपने गांव वापस जा रहा था कि हटा पटेरा मार्ग पर कॉलोनी के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार घायल हो गया जिसे डायल 112 की मदद से सिविल अस्पताल लाया गया जहां घायल बाइक सवार का इलाज जारी है।