दक्षिणी जिले के ग्रेटर कैलाश थाने की पुलिस लगातार चोरों के खिलाफ अभियान चलाकर उनको गिरफ्तार कर रही है इसी अवसर पर पुलिस को सूचना मिली थी कि एक बाइक चोर चोरी की बाइक के साथ द्वारका आने वाला है तभी पुलिस ने जाल बिछाया और आरोपी को आते ही मंगलवार दोपहर 3:00 बजे गिरफ्तार कर लिया आरोपी की पहचान योगेश के रूप में हुई है