गोपालपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम झोलियापुर में खेत में लगी फसल की चोरी करने की बात को लेकर एक व्यक्ति बैरागी लाला ने दूसरे व्यक्ति संतु चौधरी को गंदी-गंदी गालियां देकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।पीड़ित के आवेदन पर गोपालपुर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।