ग्वालियर गिर्द: नलकेश्वर महादेव मंदिर के झरने में पिकनिक मनाने गए युवक की नहाते समय कुंड में डूबकर हुई मौत
ग्वालियर में तिघरा डैम स्थित नलकेश्वर महादेव मंदिर के झरना में पिकनिक मनाने गए युवक की नहाते समय कुंड में डूबकर मौत हो गई। युवक के साथ उसके दोस्त भी थे। उन्होंने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन वह उसे बचा नहीं सके।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू टीम को बुलवा कर शव को कुंड से बाहर निकलवाया।