बेमेतरा: बेमेतरा जिला में 129 धान उपार्जन केंद्रों में 14 नवंबर से 1 लाख 64 हजार 206 किसानों से होगी धान खरीदी
आज सोमवार को दोपहर 2 बजकर 30 मिनट में बेमेतरा जिला नोडल अधिकारी के कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार,बेमेतरा जिला में 14 नवम्बर से 129 धान उपार्जन केंद्रों के माध्यम से 1 लाख 64 हजार 206 पंजीकृत किसानों से धान की खरीदी की जाएगी।