सिंगरौली: AAP के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश सोनी ने कहा- सिंगरौली में बेरोजगारी व विस्थापन पर सीएम साधे रहे चुप्पी
जिले के सरई कार्यक्रम पर आए म.प्र. के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के ऊपर आम आदमी पार्टी सिंगरौली के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश सोनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए सवाल खड़ा किया है।प्रेस विज्ञप्ति में राजेश सोनी ने कहा कि भाजपा ने म.प्र. में मुख्यमंत्री के चेहरे जरूर बदले, लेकिन म.प्र. के पूर्व एवं वर्तमान मुख्यमंत्री जिले की बेरोजगारी या विस्थापन जैसे मुद्दे