मानसी: राजाजान गांव में सांप काटने से बच्ची की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Mansi, Khagaria | Mar 19, 2024 मानसी थाना क्षेत्र के पश्चिमी ठाठा पंचायत वार्ड संख्या नौ के राजाजान गांव के एक 18 वर्षीय बच्ची की सांप काटने से मौत हो गई। मृतक बच्ची की पहचान राजाजान गांव के रहने वाले रामप्रवेश यादव के पुत्री वैष्णवी कुमारी के रूप में की गई है। इधर पश्चिमी ठाठा पंचायत के सरपंच मनोज कुमार ने बताया कि बच्ची अपने आंगन में खेल रही थी।