मानसी: खुटिया में किसान महापंचायत का किया गया आयोजन, मांगों को लेकर निकाला गया जुलूस
Mansi, Khagaria | Mar 14, 2024 संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर देश बचाओ अभियान एवं राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के बैनर तले गुरुवार को मानसी प्रखंड के खुटिया स्थित गायत्री परिसर में किसान महापंचायत का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता मोर्चा के नेता किरण देव यादव ने किया। lइस दौरान दर्जनों किसान नेताओं ने बैनर झंडा पोस्टर के साथ जुलूस निकाल कर किसान महापंचायत में पहुंचे।