थाना नरसैना क्षेत्र के ग्राम नरेंद्रपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला का शव लटका हुआ मिला है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। सोमवार को थाना प्रभारी ने बताया कि ग्राम नरेंद्रपुर निवासी सर्वेश देवी का शव फांसी पर लटके होने की सूचना मिली थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।