इस्लामपुर: इस्लामपुर प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों रसोई गैस की किल्लत देखने को मिल रही है
इस्लामपुर प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों रसोई गैस की किल्लत देखने को मिल रही है। गैस की आपूर्ति नियमित नहीं होने के कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई गैस उपभोक्ताओं ने बताया कि समय पर सिलेंडर की डिलीवरी नहीं होने से घरों में खाना बनाने में दिक्कत हो रही है।