नानपारा: नानपारा में बारिश के चलते मस्जिदों में अदा की गई ईद की नमाज, खुशियों से सराबोर दिखा मुस्लिम समुदाय
लगातार बारिश के कारण नानपारा देहात सहित नानपारा के कई हिस्सों में ईद-उल-फितर की नमाज ईदगाह के बजाय स्थानीय मस्जिदों में अदा की गई। जलभराव और कीचड़ के कारण खुले मैदान में नमाज संभव नहीं थी, जिसके चलते लोगों से घरों के पास की मस्जिदों में नमाज पढ़ने की अपील की गई थी। सुबह नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम समुदाय ईद की खुशियों में सराबोर दिखा।