देहरादून: प्रदेश श्रम कांग्रेस प्रकोष्ठ द्वारा 17 जून को संगठन सृजन कार्यक्रम का आयोजन होगा
उत्तराखंड प्रदेश श्रम कांग्रेस प्रकोष्ठ द्वारा 17 जून 2025 को प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय सभागार में सायं संगठन सृजन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम मे कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेतागण एवं बडी संख्या में प्रदेश श्रम कांग्रेस प्रकोष्ठ के पदाधिकारी प्रतिभाग करेंगे।