हैदरगढ़ क्षेत्र अंतर्गत मनीपुर मजरे कनवा में कार्यरत आशा बहू एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री द्वारा मिलकर करीब आठ माह से बच्चों के राशन का वितरण नहीं किया गया। वही ग्रामीणों ने गुरुवार करीब 2 बजे आरोप लगाते हुए कहा कि जब इसकी जानकारी की गई तो आशा बहू व आंगनबाड़ी कार्यकत्री ने मिलकर उनके गाँव के रहने वाले सुखराम को मारा पीटा तथा जान से मारने की धमकी दी गई।