पूसा: पूसा विद्युत कार्यालय पर इंकलाबी नौजवान सभा द्वारा स्मार्ट मीटर के विरोध में किया गया प्रदर्शन
इंकलाबी नौजवान सभा के बैनर तले सैकड़ो की संख्या में लोग एकजुट होकर स्मार्ट मीटर के विरोध में मानस मंदिर से एक प्रतिरोध मार्च निकालकर पूसा विद्युत कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया है। इस दौरान कार्यकर्ताओं के द्वारा जमकर नारेबाजी भी की गई है।