आरा: वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में आयोजित हॉकी मैच में आरा की टीम रही विजयी
Arrah, Bhojpur | Apr 13, 2025 जिला हॉकी एसोसिएशन ऑफ भोजपुर की ओर से हॉकी एसोसिएशन ऑफ बिहार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को जिलास्तरीय हॉकी प्रतियोगिता 2025 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के महिला वर्ग में आरा और बिहिया की टीमों के बीच हुए मुकाबले को आरा की टीम ने जीता। वहीं पुरुष वर्ग का मुकाबला आरा और बिहिया के बीच खेला गया। मुकाबला काफी रोचक हुआ।