अरवल: पचकेसर गांव के ललन साव की मौत के बाद राजनीतिक दलों ने की मुआवजा राशि की मांग
Arwal, Arwal | Mar 19, 2024 अरवल जिले के करपी थाना क्षेत्र अंतर्गत पचकेसर गांव में एक व्यक्ति की हाई वोल्टेज करंट के चपेट में आने से बुरी तरह जख्मी हो गए। परिजन और आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए अरवल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों के प्राथमिकी उपचार के दौरान ही उनकी मौत हो गई। मौत के बाद राजनीतिक दल के नेताओं ने सरकारी राशि सहायता की जाने की मांग किया है।