भिवानी: CET परीक्षा केंद्रों के बाहर बारिश का पानी जमा नहीं होने दिया, जन स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संभाला मोर्चा
जिला में सीईटी परीक्षा के निर्बाध रूप से संचालन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा किए गए पुख्ता प्रबंध शनिवार को सार्थक हुए। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के पानी निकासी के प्रयास रंग लाए। दोपहर हुई कुछ देर बारिश के दौरान जब कुछ जगह पर पानी जमा हुआ तो डीसी साहिल गुप्ता द्वारा दिए गए आदेशों के चलते जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने तुरंत विभाग से पानी के निकासी