शहर को स्मार्ट बनाने के दावों के बीच बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज परिसर में स्मार्ट सिटी द्वारा बनाया गया महिला सुविधा गृह तीन साल से ताले में बंद पड़ा है, जिससे यहां आने वाली महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।बीएमसी में रोज बड़ी संख्या में मरीज और उनके परिजन आते हैं, लेकिन सुविधा होने के बावजूद शौचालय बंद होने से महिलाओं को भटकना पड़ता है।