रायसेन जिले के बम्हौरी ढाबे के पास इंदौर–रीवा जा रही यात्री बस में चलते समय टायर फटने से आग लग गई। पीछे चल रहे ट्रक चालक ने बस को आगे लगाकर रुकवाया, जिससे बस में सवार करीब 50 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। कुछ ही मिनटों में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। कोई जनहानि नहीं हुई। गोहरगंज और सुल्तानपुर पुलिस मौके पर पहुंची।