लीलापुर थाना क्षेत्र के घूरीपुर गांव की प्रीती देवी पत्नी फूलचंद्र गुप्ता ने गुरूवार को पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि वह अपने परिवार के साथ रोजगार के सिलसिले में मुम्बई में रहती है। यहां गांव के मकान में ताला बंद रहता है। पीड़िता का आरोप है कि परिवार का एक सदस्य ताला खोलकर घर में रखे जेवरात कई बार में चुरा लिये। पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा जेवरात चोरी कर