कोडरमा: उपायुक्त ऋतुराज द्वारा सहकारिता, कृषि, जेएसएलपीएस, एनआईसी एवं अपर समाहर्ता कार्यालय का औचक निरीक्षण
उपायुक्त श्री ऋतुराज द्वारा जिला समाहरणालय परिसर स्थित विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने सहकारिता विभाग, कृषि विभाग, झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस), एनआईसी तथा अपर समाहर्ता कार्यालय की कार्यप्रणाली की समीक्षा की।