कैंपियरगंज: पीपीगंज में रसोई गैस की लाइन में ग्राहकों के बीच मारपीट, पुलिस के सामने भिड़ गए, हिरासत में लिए गए
गोरखपुर में पीपीगंज थाना क्षेत्र के आशीष इंडेन गैस एजेंसी पर बुधवार की सुबह ग्राहकों में मारपीट हो गई। लाइन में घुसने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए और जमकर मारपीट की। इस दौरान पुलिस भी वहां मौजूद थी। पुलिस ने बीच-बचाव किया और दोनों पक्षों को हिरासत में ले लिया। बाद में पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। पीपीगंज में गैस के लिए लंबी लाइन लगी है।