बरेली: बस अचानक फ्लाईओवर से नीचे गिरी, एक यात्री की मौत...40 लोग घायल क्षेत्राधिकारी हाइवे न दी जानकारी
जिले के फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बस सोमवार तड़के फ्लाई ओवर से नीचे गिर गई जिसके कारण एक यात्री की मौत हो गई और 40 अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जिला अस्पताल में बरेली के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार और पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चंद्रभान ने घायल यात्रीओ का हाल-चाल जाना और डाक्टरों को उचित दिशा निर्देश दिये।