बेगूसराय: संदिग्ध हालत में गर्भवती महिला की मौत, मायके वालों ने आरोपी पति को पीटा
बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक गर्भवती महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। मायके पक्ष ने पति पर पीट पीटकर और आंख फोड़ कर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। जिसके बाद सदर अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ एवं आरोपी पति को मृतका के मायके वालों ने जमकर पीटना शुरू कर दिया।