टाटीझरिया प्रखंड क्षेत्र के धरमपुर हरिजन टोला आंगनबाड़ी केंद्र की सहायिका ने सेविका पर प्रताडना का आरोप लगाते हुए मामले पर न्याय की मांग की है। टाटीझरिया प्रखंड अंतर्गत धरमपुर हरिजन टोला आंगनबाड़ी केंद्र की सहायिका गुड्डी कुमारी ने सेविका पर मनमानी करने, सरकारी संपत्ति का दुरुपयोग करने और शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है।