लाडपुरा: निःशुल्क इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा शिविर में 437 मरीज लाभान्वित, अतिथियों ने चिकित्सकों के सेवा भाव की सराहना की
Ladpura, Kota | Feb 18, 2026 इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा परिषद जयपुर (राजस्थान) की कोटा इकाई द्वारा तलवंडी स्थित शिव भगवती मंदिर परिसर में विशाल निःशुल्क इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा परामर्श शिविर आयोजित किया गया। परिषद के संरक्षक डॉ. आर.बी. गुप्ता एवं संभाग प्रभारी डॉ. शादाब अहमद के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में 437 मरीजों को निःशुल्क परामर्श दिया गया। साथ ही ब्लड प्रेशर व ब्लड शुगर की जांच तथा 15 दिन की दवाइयाँ भी निःशुल्क वितरित की गईं। मुख्य अतिथि राजेश कृष्ण बिरला और विशिष्ट अतिथि योगेश अहलूवालिया राणा ने चिकित्सकों के सेवा भाव की सराहना करते हुए इलेक्ट्रोपैथी पद्धति को जन-जन तक पहुँचाने की आवश्यकता बताई। शिविर में कई वरिष्ठ चिकित्सकों ने सेवाएँ प्रदान कीं।