बहराइच के कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित पानी टंकी के पास में कोचिंग के छात्रों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मारपीट के बाद कुछ छात्र कार से भागते नजर आए। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। वही यह वीडियो मंगलवार शाम से तेजी से वायरल हो रहा है।