बतौली: सहकारी बैंक बतौली के निरीक्षण में पहुंचे कलेक्टर से महिला ने पैसे देकर कहा- कलेक्टर बाबू आप ही गिन दो; तस्वीर वायरल
जिला सहकारी बैंक बतौली के औचक निरीक्षण के दौरान कलेक्टर विलास भोसकर ने कतार में खड़ी बुजुर्ग किसान महिला फूलमनी से आत्मीयता से संवाद किया। कलेक्टर ने मुस्कराते हुए महिला से पूछा कि रुपए निकालने में कोई परेशानी तो नहीं होती। इस पर फूलमनी ने सहज भाव से उत्तर दिया कि नहीं कलेक्टर बाबू,अब तो आसानी से पैसा मिल जाता है। जिसका तस्वीर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा।