पीपलदा: इटावा पुलिस ने खातोली रोड़ पर सार्वजनिक स्थान पर गश्त के दौरान अवैध हथियार छुरी के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | May 3, 2024 इटावा पुलिस ने आज खातोली रोड़ कृषि उपज मंडी गेट के सामने से गश्त के दौरान एक युवक को गिरफ्तार कर उससे अवैध हथियार छुरी बरामद की है।पुलिस अधीक्षक करण शर्मा ने बताया कि इटावा पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक गिरिराज पुत्र शंकर लाल पर शक होने पर तलाशी ली तो उसके पास धारदार हथियार छुरी मिली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ 4/25 आर्म्स एक्ट में कार्यवाही की।