पीपलदा: इटावा थाना क्षेत्र के पीपल्दा कस्बे में हुई चाकूबाजी के 2 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | May 2, 2024 इटावा क्षेत्र में 27 अप्रैल को सामाजिक कार्यक्रम के दौरान हुई चाकू बाजी की घटना के 2 आरोपियों को आज पुलिस ने गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक ग्रामीण करण शर्मा ने बताया कि आरोपी विशाल सुमन और भवानी शंकर सुमन को गिरफ्तार किया है,यह दोनो सगे भाई हैं। 27 अप्रैल को सामाजिक कार्यक्रम के दौरान चाकू बाजी की घटना को अंजाम दिया था।