वन ग्राम किवलारी निपनिया के लोगों का वर्षों पुराना सपना अब पूरा होने जा रहा है पथराड़ी पिपरिया से किवलारी निपनिया तक लगभग 8 किलोमीटर लंबी पक्की सड़क व पुल का निर्माण पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा 8 करोड 56 लाख रुपए की लागत से किया जाएगा इस महत्वपूर्ण परियोजना का भूमिपूजन सांसद वीडी शर्मा और विधायक प्रणय पांडेय ने किया